साल 2003
में 19 सितंबर के दिन पहली बार पर्दे पर एक अभिनेत्री के रूप में फिल्म
‘बूम’ में कैटरीना कैफ नजर आई थीं. फिल्म बूम को निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने
निर्देशित किया था. यही वो समय था जब कैटरीना ने सोच लिया था कि उन्हें
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस बनना है और आज उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ उनके नाम को हॉलीवुड में भी जाना जाता है.
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1984 को हॉगकॉग में हुआ था उनके पिता
कश्मीरी और मां ब्रिटिश मूल की थीं. बचपन में ही उनके माता पिता का तलाक हो
गया था. लंदन में रहते हुए ही कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग से अपने कॅरियर की
शुरुआत की.
कैटरीना
कैफ ने अपने फिल्मी कॅरियर में ‘ब्लू’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’,
‘राजनीति’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दुबारा’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘जब तक है
जान’, ‘रेस’, ‘न्यूयार्क’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं.
कैटरीना
कैफ के फिल्मी कॅरियर में उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया. कभी
चटपटी खबरों के बाजार में कैट का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया और कभी
रणबीर कपूर के साथ. इन दिनों ऐसी चर्चा है कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के
जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं. अब यह तो वक्त ही
बताएगा कि कैट, रणबीर की दुल्हनिया बनेंगी या किसी और की.
No comments:
Post a Comment